प्रिंस तम्मना के निधन पर अशोक महतो ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
प्रिंस तम्मना के निधन पर अशोक महतो ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
नवादा: भदौनी पंचायत के पूर्व मुखिया जनाब प्रिंस तम्मना जी का लंबे समय से इलाजरत रहने के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रिंस तम्मना जी के निधन की खबर सुनकर बहुजन नेता अशोक महतो जी उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
इस दौरान राजद नेता रामबालक यादव जी सहित राजद के तमाम कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।
अशोक महतो जी ने दिवंगत प्रिंस तम्मना जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें