नवादा प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अशोक महतो, सरकार पर साधा निशाना
नवादा प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अशोक महतो, सरकार पर साधा निशाना
नवादा: जिले में हुए सनसनीखेज प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को वारिसलीगंज विधायक अनिता देवी के पति और चर्चित नेता अशोक महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
अशोक महतो ने परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक महतो ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि “बिहार में लगातार पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या की घटनाएं घट रही हैं। प्रशासन और सरकार इस पर कोई ठोस एक्शन नहीं ले रही है। प्रणव कुमार की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
अशोक महतो ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे।
बता दें कि प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने भी हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
KDL News | सच की खबर, सबसे पहले
#KDLNews #NawadaNews #Nawada















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें