KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

नवादा में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, बाल कवि सम्मेलन में दिखी प्रतिभा

नवादा में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, बाल कवि सम्मेलन में दिखी प्रतिभा

नवादा। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सभी विद्यालयों में सोमवार को गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसरों में भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की गई। वहीं, 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर के सभागार में विशेष बाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

कुंती नगर स्थित विद्यालय के सभागार में हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर ज्ञान एवं वाणी की अधिष्ठात्री देवी का नमन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास, उप-प्राचार्य मिथलेश कुमार विजय, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और साहित्यिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के समृद्ध साहित्य और गौरवशाली परंपरा से जुड़ने का आह्वान किया।

बाल कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बाल कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों ने स्वरचित एवं प्रेरणादायक कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया। प्रज्ञा दुबे, अनन्या, मानसी, आयुष पटेल, शर्मिष्ठा एवं जाह्नवी की रचनाओं में देशप्रेम की भावना देखने को मिली।

वहीं निशांत प्रताप, मेघा, श्रेया सुमन, अंश दीपक, अदिति, साक्षी एवं प्रज्ञा ने प्रकृति और पर्यावरण की सुंदरता को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। रौनक, शौर्य राज, आयुष राज एवं स्मृति रानी की कविताओं में मां की ममता और भावनाओं की मार्मिक अभिव्यक्ति देखने को मिली। सुहानी एवं अनमोल की हास्य कविताओं ने सभागार में मुस्कान और ठहाके बिखेर दिए।

विद्यार्थियों के काव्यपाठ में भाव, उच्चारण, स्वर, लय, आत्मविश्वास और विषय-वस्तु का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रस्तुतियों के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता

हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा का महत्व, वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में भाषा का योगदान और हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

गणेश चतुर्थी पर हुई पूजा-अर्चना

गणेश चतुर्थी के अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के विभिन्न विद्यालयों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने विधि-विधान से गणेश पूजन कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभारंभ के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ज्ञान एवं विवेक के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडर्न शैक्षणिक समूह की विभिन्न शाखाओं के हिंदी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के संयुक्त आयोजन ने विद्यालय परिसरों में भक्ति, भारतीय संस्कृति, हिंदी प्रेम और साहित्यिक चेतना का सुंदर समागम प्रस्तुत किया।

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)