नवादा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) का 11वां स्थापना दिवस
नवादा: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की जिला इकाई नवादा द्वारा शुक्रवार को पार्टी का 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सनोज साव ने की।
स्थापना दिवस समारोह का आयोजन वारिसलीगंज स्थित रैक प्वाइंट पर किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा एवं अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में जिला उपाध्यक्ष सनोज साव, विकास सिंह, युवा जिला अध्यक्ष करण मांझी, जिला प्रधान महासचिव धर्मेन्द्र मांझी, जिला सचिव दीन दयाल भगत, शत्रुधन चौधरी, गणेश चौधरी, वारिसलीगंज नगर अध्यक्ष नवलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
#Nawada #NawadaNews #HAM #HindustaniAwamMorcha #HAMSecular #BiharPolitics #Warisaliganj #JitanRamManjhi #PoliticalNews #BiharNews #KDLNews

0 टिप्पणियाँ