नवादा: सिविल कोर्ट के समीप एक भटका हुआ बच्चा मिलने की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उसे नगर थाना ले गए।
पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द किया जा सके। डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।
KDL News

0 टिप्पणियाँ