वज्रपात से 11 वर्षीय सोनू की मौत, पूर्व विधायक कौशल यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
वज्रपात से 11 वर्षीय सोनू की मौत, पूर्व विधायक कौशल यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
नवादा: जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत संगोवार गांव में वज्रपात की दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय सोनू कुमार की मौत के बाद शोक की लहर है। घटना के बाद गोविंदपुर एवं नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
इस दौरान सोनू के पिता मिथिलेश यादव अपने बेटे को याद कर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। पूर्व विधायक कौशल यादव ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
कौशल यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया तथा भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि एवं मुआवजा परिवार को उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें