KDL News | नवादा बड़ी खबर
मुर्गी फार्म के नाम पर 12 लाख की ठगी, फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मुर्गी फार्म (पोल्ट्री फार्म) के नाम पर 12 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले छह वर्षों से फरार आरोपी मुर्शिद अंसारी के घर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
रूपौ थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी ने मुर्गी फार्म के नाम पर करीब 12 लाख रुपये लिए थे। पैसे लौटाने में लगातार टालमटोल करने के बाद उसने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद भी भुगतान का आश्वासन देता रहा, लेकिन अंततः फरार हो गया।
न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य बदमाशों और ठगों में हड़कंप मच गया है।
KDL News – खबर वही, जो सच के साथ।

0 टिप्पणियाँ