बिहार में पंचायत चुनाव टले, अब 2027 में होने की संभावना KDL News


 बिहार में पंचायत चुनाव टले, अब 2027 में होने की संभावना

36 साल बाद होगा नया परिसीमन, 2011 की जनगणना के आधार पर बदली जाएंगी पंचायतों की सीमाएं।

पटना: बिहार में इस साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव अब नहीं होंगे। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव को करीब एक साल के लिए टालने का फैसला किया है। अब चुनाव जुलाई-अगस्त 2027 में कराए जाने की संभावना है।

चुनाव टालने की सबसे बड़ी वजह पंचायतों का नया परिसीमन बताया जा रहा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर पूरी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि बिहार में पिछले 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं हुआ है। सरकार का कहना है कि बढ़ती आबादी और बदले जनसंख्या संतुलन को देखते हुए प्रतिनिधित्व को अधिक न्यायसंगत और संतुलित बनाने के लिए यह कदम जरूरी है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव आयोजित किए जाएंगे। KDL News 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ