नवादा में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 265 लीटर विदेशी शराब बरामद


 नवादा में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 265 लीटर विदेशी शराब बरामद


वारिसलीगंज थाना पुलिस की छापेमारी में लाखों की विदेशी शराब जब्त तस्करों की तलाश जारी


KDL News | नवादा


नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बलवापर गांव स्थित आलू गोदाम के पास छापेमारी कर 265 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आलू गोदाम के पास अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकरीबराव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।


वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गुरुवार (10 जुलाई 2026) को की गई छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई।


बरामद शराब में शामिल हैं:


* गॉड फादर बियर – 200 कैन (500 ML)

* किंगफिशर बियर – 180 कैन (500 ML)

* बुडवाइज़र बियर – 144 कैन (500 ML)


पुलिस ने इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 477/26 दर्ज करते हुए बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के साथ परि. पु. अ. नि. मनोज कुमार राय भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ