नवादा के रजौली चेकपोस्ट पर बड़ी सफलता, 279.870 किलो गांजा जब्त; अंतरराज्यीय तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई
नवादा के रजौली चेकपोस्ट पर बड़ी सफलता, 279.870 किलो गांजा जब्त; अंतरराज्यीय तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई
नवादा: जिले के रजौली स्थित बिहार-झारखंड सीमा पर बने चित्रकोली उत्पाद चेकपोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 279.870 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
नियमित एवं सघन वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखते हुए टीम ने पंजाब नंबर PB-10FF-8369 की 407 मिनी कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। उस समय रजौली अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी गुरफान मजहरी भी मौके पर मौजूद थे।
तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से विधिसम्मत तरीके से वजन कराने पर इसकी कुल मात्रा 279.870 किलोग्राम पाई गई। इसके बाद गांजा और वाहन को जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान चालक अरविंद कुमार (29 वर्ष) और सह चालक राजेंद्र कुमार (27 वर्ष), दोनों निवासी मोती नगर, वार्ड संख्या-16, लुधियाना (पंजाब), को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांजा की यह खेप झारखंड के हजारीबाग से पंजाब ले जाई जा रही थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा मादक पदार्थ तस्करी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। इसी कारण यहां 24 घंटे सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और उत्पाद विभाग को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।
#Nawada #Rajauli #Bihar #BiharNews #NawadaNews #BreakingNews #GanjaSeized #DrugBust #NDPSAct #ExciseDepartment #PoliceAction #CrimeNews #DrugTrafficking #Hazaribagh #Punjab #KDLNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #ViralNews















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें