नारदीगंज (नवादा): नारदीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 255/26 के प्राथमिक अभियुक्त सुनील कुमार यादव (पिता- स्वर्गीय सुरेश प्रसाद, निवासी- पड़रिया, थाना नारदीगंज, जिला नवादा) को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके पास से 31 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पहले से ही आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में सीसीए-12 के तहत प्रस्ताव भेजा जा चुका है तथा उसका नाम दागी पंजी में भी दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
KDL News

0 टिप्पणियाँ