पटना में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार
पटना में शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार
पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पटना के नदी थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से लाई गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, नदी थाना क्षेत्र के जेठुली रेडियो स्टेशन के पास पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 63 बोतल अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 47.500 लीटर है, बरामद की। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप ट्रेन के जरिए लाई गई थी और इसे आगे सप्लाई किए जाने की तैयारी थी।
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद बरामद शराब को जब्त कर नदी थाना लाया गया और मामले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस का कहना है कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें