नवादा में अवैध बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर, 1 डाला और 2 बाइक जब्त KDL News


 नवादा में अवैध बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर, 1 डाला और 2 बाइक जब्त

नवादा: अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं माइनिंग विभाग की टीम ने सकरी नदी के विष्णु नगर घाट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू का परिवहन कर रहे 07 ट्रैक्टर, 01 डाला (ट्रक) और 02 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। इस मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

#KDLNews #Nawada #Govindpur #IllegalMining #SandMafia #BiharPolice #MiningDepartment #SandTransport #BreakingNews #NawadaNews #BiharNews #PoliceAction #CrimeNews #IllegalSandMining


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ