नवादा के पकरीबरावां में 8 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
नवादा के पकरीबरावां में 8 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
नवादा: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धेवधा कॉलेज के पास स्थित लखनपुरा गांव में मंगलवार सुबह 8 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होगी।
मृतका की पहचान लखनपुरा निवासी अवधेश साव और चांदमुनी देवी की पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। अर्चना डोला मध्य विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी और चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी।
कलम लेने निकली थी बच्ची
परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम अर्चना घर से कलम लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार सुबह घर से लगभग 500 मीटर पश्चिम दिशा में उसका शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि सुबह बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर
#Nawada #NawadaNews #Pakribarawan #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #JusticeForArchana #PrayForArchana #ChildSafety #BiharPolice #LatestNews #HindiNews #KDLNews #NewsUpdate #NawadaPolice #ForensicInvestigation #BiharCrime #LocalNews #TrendingNews
















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें