बिहार पुलिस को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी KDL News


 बिहार पुलिस को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पटना: माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ से बिहार पुलिस के लिए 48 पुलिस बसों, 30 चार पहिया वाहनों और 6 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी नए पुलिस वाहनों को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, गश्ती व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। इससे आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और बेहतर पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

KDL News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ