जिला परिषद सदस्य नीतीश राज ने बच्चों के विवाद का कराया समाधान



 


जिला परिषद सदस्य नीतीश राज ने बच्चों के विवाद का कराया समाधान

नवादा: पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य नीतीश राज ने अपने क्षेत्र के दो गांवों के बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया। दोनों पक्षों के परिजनों को अपने आवास पर बुलाकर उन्होंने बातचीत कराई और आपसी सहमति से समझौता कराया।

नीतीश राज ने दोनों पक्षों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को आपसी संवाद और समझदारी से सुलझाना ही समाज के हित में है। दोनों पक्षों ने भी भविष्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिया।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ