पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, वाटर कैनन और लाठीचार्ज


 पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, वाटर कैनन और लाठीचार्ज

पटना में पेपर लीक के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने राजभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया और वापस लौटने की अपील की।

इस दौरान कुछ छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

KDL News
“सच के साथ, हर खबर आपके पास”

#KDLNews #Patna #Bihar #StudentProtest #PaperLeak #RajBhavanMarch #Police #WaterCannon #LathiCharge #BreakingNews #BiharNews #DharmendraPradhan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ