पकरीबरावां की मासूम बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में हर कदम पर साथ: विधायक कुमारी अनिता
पकरीबरावां की मासूम बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में हर कदम पर साथ: विधायक कुमारी अनिता
वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के पकरीबरावां में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार की शाम घर से कलम लेने निकली बच्ची का शव अगले दिन आपत्तिजनक अवस्था में मिलने से क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
इस दर्दनाक घटना के बाद वारिसलीगंज विधायक कुमारी अनिता ने अशोक महतो के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी हैं।
विधायक ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन से कहा कि मामले की फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक तरीके से निष्पक्ष जांच की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें