नवादा में कोचिंग संचालकों के साथ जिला प्रशासन की बैठक, विद्यार्थियों को हिंसा और गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रखने की अपील
नवादा: जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में नवादा शहर के सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों से अनुरोध किया कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र उचित मार्गदर्शन दें। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने तथा गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
डीएम एवं एसपी ने कोचिंग संचालकों से यह भी कहा कि वे सतर्क रहें ताकि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा छात्रों को भड़काकर गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल न किया जा सके। उन्होंने सभी छात्रों से कानून का पालन करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश देने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संयम, शांति, अनुशासन एवं कानून के प्रति जागरूक करेंगे तथा उन्हें हिंसा, तोड़फोड़ और किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
बैठक में सहायक समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) सहित नवादा शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक उपस्थित रहे
#Nawada #NawadaNews #BiharNews #CoachingInstitute #Students #DistrictAdministration #RaviPrakash #AbhinavDhiman #LawAndOrder #EducationNews #KDLNews #BreakingNews #StudentSafety #Peace #Bihar

0 टिप्पणियाँ