नवादा में लाइन सॉइंग विधि से धान रोपनी को बढ़ावा, किसानों को आधुनिक खेती के दिए गए सुझाव


 नवादा में लाइन सॉइंग विधि से धान रोपनी को बढ़ावा, किसानों को आधुनिक खेती के दिए गए सुझाव

खबर:
नवादा, 24 जुलाई 2026: जिले में धान की आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी नवादा श्री अजीत प्रकाश ने अकबरपुर प्रखंड की लेधा पंचायत के कझिया गांव में प्रगतिशील किसान श्री मनोज कुमार के खेत में लाइन सॉइंग विधि से धान की रोपनी कर किसानों को जागरूक किया।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बताया कि लाइन सॉइंग विधि से धान की रोपाई करने पर पौधों का बेहतर विकास होता है, खरपतवार नियंत्रण आसान होता है तथा उत्पादन में वृद्धि की संभावना रहती है।

उन्होंने किसानों से समान दूरी पर रोपनी, संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग, समय पर खरपतवार नियंत्रण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन जैसी वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

कृषि विभाग ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर धान उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का भी आग्रह किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ