CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से की मुलाकात, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं
पटना/नई दिल्ली:
CJP (कंबाइंड जॉइंट प्रोटेस्ट) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखीं। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि करीब 10 मिनट तक चली बैठक में तीन अहम मांगों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आंदोलन के दौरान मृत छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जाएं, तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग स्वीकार की जाए।
आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इन मांगों पर विचार कर कल दोपहर तक जवाब देने का समय मांगा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से बातचीत होगी।
#KDLNews #CJP #JPNadda #JitendraSingh #NEETProtest #StudentsProtest #DharmendraPradhan #BreakingNews #IndiaNews

0 टिप्पणियाँ