CO मनीष कुमार का विरोध पड़ा भारी? नोटिस मिलने के बाद संतोष कुमार ऊर्फ योगी त्यागनाथ का बड़ा बयान
नवादा कौआकोल अंचल कार्यालय की ओर से कथित अतिक्रमण मामले में नोटिस जारी होने के बाद योगी त्यागनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है
ई हमको ज़्यादा से ज़्यादा क्या करेंगे? घर तोड़ देंगे, जमाबंदी रद्द कर देंगे। और क्या कर सकते हैं? इनको पता नहीं है हमारे बारे में। हम फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल देंगे।”
हालांकि, अंचल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कार्रवाई का आधार बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 के तहत कथित अतिक्रमण बताया गया है। नोटिस के अनुसार संबंधित पक्ष को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ