डीपीएल दीरी प्रीमियर लीग का खिताब हिसुआ की टीम के नाम! KDL News
रोमांचक फाइनल मुकाबले में हिसुआ की टीम ने वारिसलीगंज को हराकर डीपीएल दीरी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, पोस्टमास्टर राजेश्वर कुमार एवं नवादा आइकॉन सह नवादा फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राहुल वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता तथा दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट और फाइनल मुकाबले में शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया।
सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही सफल आयोजन के लिए आयोजक मनीष सिन्हा, उनकी पूरी टीम एवं दीरी गांव के सभी दर्शकों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

0 टिप्पणियाँ