KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

हिसुआ में आईजी विकास वैभव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी में कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा KDL News


 हिसुआ में आईजी विकास वैभव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी में कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

नवादा। नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत तुंगी पंचायत भवन में शनिवार को पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक संवाद के माध्यम से पुलिस को जमीनी स्तर की समस्याओं की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है, जिससे उनके त्वरित समाधान में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशीलता, सम्मान और पारदर्शिता के साथ व्यवहार किया जाए। उन्होंने भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सुरक्षा तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अभिनय धीमान, सदर डीएसपी राहुल कुमार सिंह सहित जिले के कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

आईजी विकास वैभव ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं तथा अपराध नियंत्रण में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस गोष्ठी को लोगों ने पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

– KDL News


टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)