राजद में शामिल हुए औरंगाबाद के दो प्रमुख नेता, लालू-तेजस्वी की विचारधारा से प्रभावित होकर थामा दामन
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद जिले के श्री विजय कुमार सिंह यादव (उप प्रमुख, बरुण एवं प्रमुख संघ के अध्यक्ष) तथा श्री जितेन्द्र कुमार यादव (नवीनगर विधानसभा से 2020 के लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, लोजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता) ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
दोनों नेताओं ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय एवं जनहित की विचारधारा तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर राजद परिवार में शामिल हुए हैं।
राजद नेताओं ने दोनों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से औरंगाबाद जिले सहित नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
#KDLNews #RJD #LaluPrasadYadav #TejashwiYadav #Patna #Aurangabad #BiharPolitics #RJDJoining #BiharNews #Naveenagar #VijayKumarSinghYadav #JitendraKumarYadav #PoliticalNews #BreakingNews

0 टिप्पणियाँ