तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आया बाइक सवार, जूता-चप्पल कारोबारी की दर्दनाक मौत KDL News


 तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आया बाइक सवार, जूता-चप्पल कारोबारी की दर्दनाक मौत

नवादा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना


बाजार के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय जूता-चप्पल कारोबारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान शेखोपुर सराय निवासी देवेंद्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कन्हैया कुमार जूता-चप्पल का कारोबार करते थे। वे कारोबार के लिए सामान खरीदने नवादा आए थे और सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकौना बाजार के पास तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल जेसीबी को जब्त कर लिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



हादसे के बाद अकौना बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है।

KDL News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ