नवादा में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा KDL News


 नवादा में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा


नवादा: जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत अंतर्गत दौलतपुर गांव के पास वारिसलीगंज-खरांठ मार्ग स्थित एक लोहे-लक्कड़ (वेल्डिंग) की दुकान में चोरी के दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने बाद में उसकी भी गिरफ्तारी कर ली।


थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वेल्डिंग दुकान के मालिक दशरथ विश्वकर्मा की शिकायत पर वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


दुकानदार के अनुसार, 6 जुलाई की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने दुकान के अंदर से एक चोर को छैनी के साथ पकड़ रखा था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।


पुलिस ने गिरफ्तार चोर से पूछताछ के आधार पर उसके फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।


KDL News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ