रोह के सिउर गांव के शुभम कुमार ने NEET में लहराया परचम, गांव में खुशी की लहर | KDL News



 रोह के सिउर गांव के शुभम कुमार ने NEET में लहराया परचम, गांव में खुशी की लहर | KDL News


नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत सिउर गांव निवासी कारू सिंह के पुत्र शुभम कुमार ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

शुभम की सफलता पर गांव के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ