नवादा की बेटी श्रेया सुहानी ने NEET UG 2026 में लहराया सफलता का परचम KDL News
नवादा: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड के सुंदरा (मरुई) गांव की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेया सुहानी ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। श्रेया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6701 तथा कैटेगरी रैंक 2839 प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्रेया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, मार्गदर्शकों एवं शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और गुरुजनों के निरंतर सहयोग एवं प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
श्रेया का सपना एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी कर संवेदनशील एवं समर्पित चिकित्सक बनना है, ताकि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की बेहतर सेवा कर सकें।
श्रेया की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे नवादा जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

0 टिप्पणियाँ