रजौली के बिजलीविहीन गांवों को मिलेगी बिहार की बिजली? विधायक ने SBPDCL के एमडी से की मुलाकात


 रजौली के बिजलीविहीन गांवों को मिलेगी बिहार की बिजली? विधायक ने SBPDCL के एमडी से की मुलाकात

नवादा: रजौली विधानसभा क्षेत्र के बिजली से वंचित गांवों की समस्या को लेकर विधायक ने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल (IAS) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरदिया पंचायत, सबैयाटाड़ पंचायत समेत उन गांवों की समस्या उठाई, जो बिहार–झारखंड विभाजन के बाद से आज तक बिहार के बिजली कनेक्शन से वंचित हैं और झारखंड की विद्युत व्यवस्था पर निर्भर हैं।

विधायक ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नवादा के जिला पदाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस जनहित के कार्य में वे हरसंभव सहयोग करेंगे।

मुलाकात के दौरान विधायक ने प्रबंध निदेशक को अंगवस्त्र भेंट करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि यह सम्मान तभी सार्थक होगा, जब वर्षों से बिहार की बिजली से वंचित पंचायतों के घर-घर तक राज्य की बिजली पहुंचे।

विधायक ने रजौली विधानसभा के लोगों को भरोसा दिलाया कि अपने कार्यकाल के अंतिम दिन तक वे इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वन विभाग से आवश्यक NOC मिलते ही बिहार से बिजली आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा और जल्द ही इन गांवों के घरों में भी बिहार की बिजली का बल्ब जलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ