पटना में बंटी यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
पटना में बंटी यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, न्याय दिलाने का दिया भरोसा
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने की कोशिश करने पर बंटी यादव की हत्या कर दी गई।
तेजस्वी यादव ने कहा कि स्वर्गीय बंटी यादव के परिवार से उनकी शुरुआत से ही लगातार बातचीत होती रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बंटी यादव की पत्नी से फोन पर बात की थी और प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
उन्होंने कहा, “बंटी यादव एक अच्छे कार्य के लिए लड़ रहे थे, लेकिन उनके साथ जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। इस मामले में अभी भी कई बड़े लोग कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। हम इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे और परिवार को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।”
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
#TejashwiYadav #BuntyYadav #Patna #Bihar #BiharNews #JusticeForBuntyYadav #RJD #PoliticalNews #CrimeNews #PatnaNews #BreakingNews #HindiNews #KDLNews #LatestNews #BiharPolitics















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें