14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, नवादा शहर में होगा भ्रमण
14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, नवादा शहर में होगा भ्रमण
KDLNews | नवादा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर एवं निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजयुमो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
14 अगस्त को शहर में निकलेगी तिरंगा यात्रा
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने बताया कि 14 अगस्त को नवादा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।
उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा सांसद विवेक ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अविशेक उपस्थित रहेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल होंगे।
अजित शंकर ने जिलेवासियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे भव्य एवं सफल बनाने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार एवं भाजयुमो महामंत्री विकास कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।
KDLNews | नवादा की हर बड़ी खबर सबसे पहले















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें