जोगाचक गांव में 15 दिन बाद लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
कौआकोल। प्रखंड क्षेत्र के जोगाचक गांव में हाई स्कूल के पास करीब 15 दिनों से जला हुआ 100 केवी का ट्रांसफार्मर आखिरकार बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गांव के लगभग 110 घरों के लोगों को बिजली और पानी की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने जब इस समस्या की जानकारी गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान जी को दी, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क कर जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की। ग्रामीणों के अनुसार, जानकारी मिलने के लगभग दो दिनों के अंदर ही 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।
करीब 15 दिनों के बाद गांव में बिजली की समस्या दूर होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मोहम्मद कामरान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “मोहम्मद कामरान जी सही मायने में जनता के सेवक हैं, जो जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर समाधान कराने का प्रयास करते हैं।”
नया 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों को बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें