20 दिनों में दो बार जला ट्रांसफार्मर, मोहम्मद कामरान के प्रयास से मिला नया ट्रांसफार्मर
कौआकोल। प्रखंड क्षेत्र के सुखोदवरा गांव के मोहल्ला ढाबा मोड़, पासवान टोला में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब 150 कनेक्शन वाले इस इलाके का ट्रांसफार्मर महज 20 दिनों के अंदर दो बार जल गया, जिसके कारण ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट से जूझना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर करीब 8 दिनों से लगातार जला हुआ था। बिजली नहीं रहने के कारण सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी को लेकर उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मद कामरान जी के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इस पहल के लिए मोहम्मद कामरान का आभार जताया।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से सबसे बड़ी राहत पेयजल की समस्या को लेकर मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी बिजली व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें