KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

अवैध साइबर ठगी के खिलाफ नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारिसलीगंज से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार


 अवैध साइबर ठगी के खिलाफ नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारिसलीगंज से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार


तीन एंड्रॉयड मोबाइल और कस्टमर डाटा बरामद, फर्जी लोन के नाम पर ठगी का आरोप

नवादा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर तीन कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन सेट कस्टमर डाटा बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 8 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वारिसलीगंज रेलवे गुमटी से करीब 100 मीटर दक्षिण पीसीसी सड़क के किनारे रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी की। इसी दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी का आरोप

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न वित्तीय संस्थानों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, इनके पास मौजूद कस्टमर डाटा में नाम, मोबाइल नंबर, पता सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी थी, जिसका इस्तेमाल फोन कॉल के जरिए लोगों को झांसे में लेने के लिए किया जाता था।

इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 559/26, दिनांक 08.08.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपित

  • रजनीष कुमार (19 वर्ष), पिता विपिन सिंह, निवासी कोरमा, थाना वारिसलीगंज, नवादा।
  • अनमोल कुमार (18 वर्ष), पिता अरुण कुमार, निवासी कोरमा, थाना वारिसलीगंज, नवादा।
  • विक्की कुमार (20 वर्ष), पिता टुनटुन मिस्त्री, स्थायी निवासी ग्राम कुमार, थाना सिकंदरा, जमुई; वर्तमान पता कोरमा, थाना वारिसलीगंज, नवादा।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपितों के पास से 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 3 सेट कस्टमर डाटा बरामद किए हैं।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पु०अ०नि० सुशील कुमार, परि०पु०अ०नि० मनोज कुमार राय, पु०स०अ०नि० उपेन्द्र पासवान, पीटीसी ओमप्रकाश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

KDL News 


टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)