नवादा: पकरीबरावां का लाल अभिषेक रंजन बने असिस्टेंट प्रोफेसर, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में 30वां स्थान लाकर जिले का नाम किया रोशन
नवादा: पकरीबरावां का लाल अभिषेक रंजन बने असिस्टेंट प्रोफेसर, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में 30वां स्थान लाकर जिले का नाम किया रोशन
नवादा: जिले के पकरीबरावां प्रखंड के लिए गर्व का क्षण है। क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा अभिषेक रंजन ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की चयन प्रक्रिया में 30वां स्थान प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नवादा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अभिषेक रंजन की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।
सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नवादा का गौरव बता रहे हैं।
यह उपलब्धि पूरे नवादा जिले के लिए सम्मान की बात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें