नवादा में वारिसलीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 साइबर ठग गिरफ्तार; 15 मोबाइल बरामद
नवादा। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वारिसलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित रूप से ऑनलाइन ठगी में संलिप्त 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 15 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
- गौरव कुमार, पिता- ललन सिंह, ग्राम- चकवाय, थाना- वारिसलीगंज
- शुभम कुमार, पिता- कारू ठाकुर, ग्राम- चकवाय, थाना- वारिसलीगंज
- सन्दु कुमार, पिता- विजय महतो, ग्राम- मसुदा, थाना- वारिसलीगंज
- सौरभ कुमार, पिता- रामाशीष सिंह, ग्राम- चैनपुरा, थाना- वारिसलीगंज
- साहिल कुमार, पिता- छोटे राउत, ग्राम- अपसढ़, थाना- वारिसलीगंज
- कन्हैया कुमार, पिता- उपेन्द्र सिंह, ग्राम- गोयठाडीह, थाना- कादिरगंज
- सचिन कुमार, पिता- उपेन्द्र मंडल, ग्राम- रामपुर बलुआ, थाना- कौआकौल
इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 613/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 318(2), 318(4), 336(2), 338, 111, 340(2), 61(2), 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66, 66(B), 66(C) और 66(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वारिसलीगंज क्षेत्र में कथित साइबर ठगी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क, इससे जुड़े अन्य लोगों और देशभर में की गई कथित ठगी की जानकारी जुटाने में लगी है।
KDL News | नवादा















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें