8 वर्षीय मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, पीड़ित परिवार से मिले श्रवण कुशवाहा
8 वर्षीय मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, पीड़ित परिवार से मिले श्रवण कुशवाहा
नवादा: पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र में कुछ दिन पहले 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
रविवार को नवादा राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा जी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्रवण कुशवाहा जी ने इस मामले को लेकर नवादा के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से भी बात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी।
इस दौरान राजद जिला अध्यक्ष उदय यादव जी, निक्की सिंह जी, धर्मेंद्र यादव जी सहित राजद के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
KDL News | नवादा, बिहार
Shrawan Kushwaha | Tejashwi Yadav
















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें