कौआकोल ग्राम कचहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कौआकोल ग्राम कचहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कौआकोल ग्राम कचहरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम कचहरी की सरपंच मुन्नी देवी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रीना राय, उपप्रमुख नवीन यादव, बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, सीओ चंदन चौधरी, थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, बीपीआरओ शमा बानो, बीईओ सह बीसीओ अजित कुमार, मनरेगा पीओ असलम हुसैन सहित एसटीएफ के अधिकारी, दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कौआकोल में गूंजा देशभक्ति का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम ने लोगों में राष्ट्रीय भावना और देशप्रेम का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें