नवादा: शराब छापेमारी के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया इनकार
नवादा: शराब छापेमारी के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया इनकार
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुलो मांझी के 30 वर्षीय पुत्र मुंद्रिका मांझी के रूप में हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इचुआ गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान मुंद्रिका मांझी वहां बैठकर शराब पी रहा था। आरोप है कि पुलिस ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
वहीं, नारदीगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, पुलिस द्वारा मारपीट से मौत होने की कोई जानकारी नहीं है और संबंधित समय पर नारदीगंज थाना की पुलिस इचुआ गांव में छापेमारी के लिए नहीं गई थी, बल्कि वनगंगा क्षेत्र में गश्त पर थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News | Nawada News | Narhat/Nardiganj | Crime | Police Investigation
#Nawada #Nardiganj #BiharNews #BreakingNews #Police #LiquorRaid #MuandikaManjhi #CrimeNews #Investigation #KDLNews















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें