कौआकोल में निकली तिरंगा यात्रा, अधिकारियों और प्रखंडवासियों ने लिया हिस्सा
कौआकोल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रखंडवासी
नवादा/कौआकोल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौआकोल प्रखंड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा कौआकोल प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर कौआकोल बाजार होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इस तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचल अधिकारी चंदन चौधरी, बीपीआरओ शमा परवीन, थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अजीत कुमार समेत प्रखंड के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रखंडवासी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने यात्रा में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रखंडवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
🇮🇳 आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराएं और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें