कौआकोल में पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान के कार्यालय में हुआ झंडातोलन
कौआकोल में पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान के कार्यालय में हुआ झंडातोलन
कौआकोल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 238 गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान के बिझो, कौआकोल स्थित कार्यालय में झंडातोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
झंडातोलन कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान के अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी, लखन यादव, कुंदन कुमार यादव, विपिन यादव, मोहम्मद साबिर आलम, साधु यादव, सरफराज आलम, धीरज राज, मोहम्मद हसरत, मोहम्मद मुर्शीद आलम, सुधीर यादव, बबलू मिस्त्री, लाली रजक, मोहम्मद अलाउद्दीन, सीताराम महतो, मनोहर कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें