पकरीबरावां में श्री राम ज्वेलर्स में सेंधमारी, लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
पकरीबरावां में श्री राम ज्वेलर्स में सेंधमारी, लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
नवादा: पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बड़ी तालाब गेट के समीप स्थित श्री राम ज्वेलर्स में 15 अगस्त 2026 की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान की बाहरी दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए और करीब 1.25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा 12 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।
दुकान के मालिक श्री राम जी ने बताया कि उनके दुकान में इससे पहले भी 25 जनवरी 2025 को चोरी हुई थी, जिसमें करीब 5 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। अब दूसरी बार चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें