नवादा में जनसुनवाई: डीएम रवि प्रकाश ने सुनी आमजनों की समस्याएं
नवादा में जनसुनवाई: डीएम रवि प्रकाश ने सुनी आमजनों की समस्याएं
पांच परिवाद प्राप्त, अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश
KDLNews | नवादा। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है।
इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में कुल 05 परिवाद प्राप्त हुए।
जमीन एवं आवास से जुड़े मामले पहुंचे
जनसुनवाई के दौरान सिरदला थाना क्षेत्र के खटांगी गांव निवासी साबो देवी ने जमीन की रसीद काटने, अकबरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी नवल किशोर सिंह ने दाखिल-खारिज तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जैसीन बिगहा निवासी चंदा देवी नट ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।
इसके अलावा अन्य परिवादियों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं।
डीएम ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के पास जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही परिवादियों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से भी अवगत कराने का निर्देश दिया।
KDLNews | नवादा की हर बड़ी खबर सबसे पहले















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें