नवादा नगर परिषद के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वेतन वृद्धि व स्थायीकरण की मांग को लेकर कार्यालय गेट किया जाम
नवादा नगर परिषद के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वेतन वृद्धि व स्थायीकरण की मांग को लेकर कार्यालय गेट किया जाम
नवादा: वेतन वृद्धि, स्थायीकरण सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर नवादा नगर परिषद के सफाईकर्मी गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए। प्रदर्शन के दौरान सफाईकर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार को जाम कर दिया, जिससे कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को अंदर प्रवेश करने में परेशानी हुई।
हड़ताल में कन्हैया डोम सहित सैकड़ों सफाईकर्मी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
सफाईकर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि, सेवा का स्थायीकरण और अन्य मांगों को लेकर वे प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें नगर परिषद प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें