स्वतंत्रता दिवस पर विधायक विभा देवी ने फहराया तिरंगा, बुजुर्ग कार्यकर्ता के देशभक्ति गीत ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस पर विधायक विभा देवी ने फहराया तिरंगा, बुजुर्ग कार्यकर्ता के देशभक्ति गीत ने बांधा समां
नवादा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त 2026 को श्री राज कृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय सह माननीय विधायक विभा देवी के कार्यालय में धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। माननीय विधायक श्रीमती विभा देवी ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर नवादा एमएलसी अशोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी, जिला परिषद सदस्य वीणा देवी, उपाध्यक्ष निशा चौधरी, जदयू नेता मुकेश विद्यार्थी, समाजसेवी अनिल प्रसाद सिंह, फुडु यादव, अजय महतो, योगेन्द्र यादव, अरुण सिन्हा, सुरेन्द्र यादव, उमेश हरि, माधो सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बाद माहौल उस समय और भी भावुक एवं देशभक्तिमय हो गया, जब बुजुर्ग कार्यकर्ता मुनेश्वर यादव ने “इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की” गीत गाकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भर दी। उनके गीत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया और पूरा माहौल देशप्रेम से सराबोर हो उठा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें