पटना में राजभवन मार्च के दौरान भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, बोले—छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा
पटना में राजभवन मार्च के दौरान भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, बोले—छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा
KDL News | पटना
पटना में आयोजित राजभवन मार्च के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र जी ने सरकार की कथित छात्र-विरोधी नीतियों और जनविरोधी रवैये पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
भाई वीरेंद्र जी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। राजभवन मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
📍 स्थान: पटना, बिहार
📰 रिपोर्ट: KDL News















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें