बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, विधान परिषद में ली शपथ
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, विधान परिषद में ली शपथ
पटना: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अब बिहार विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। राज्यपाल द्वारा बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद गुरुवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीपक प्रकाश पहली बार किसी सदन के सदस्य बने हैं।
गौरतलब है कि दीपक प्रकाश अब तक बिना विधायक या एमएलसी बने ही मंत्री पद पर कार्यरत थे। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार सरकार से सवाल किया था।
दीपक प्रकाश को विधान परिषद में भेजने के लिए पिछले सप्ताह भाजपा के एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद रिक्त हुई सीट पर दीपक प्रकाश को मनोनीत किया गया।
दीपक प्रकाश के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद अब उनके मंत्री पद को लेकर संवैधानिक स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।
#DeepakPrakash #BiharNews #BiharPolitics #BiharVidhanParishad #MLC #PanchayatiRaj #BiharGovernment #KDLNews















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें