नवादाक MLC अशोक यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
नवादाक MLC अशोक यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
नवादा। सिरदला प्रखंड के केंदुआ निवासी राजेंद्र यादव जी के सुपुत्र नंदू यादव जी की हत्या के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नवादा MLC अशोक यादव शोकाकुल परिवार से मिलने केंदुआ पहुंचे।
MLC अशोक यादव ने मृतक नंदू यादव के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया और उनके दुख में सहभागी बनने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की।
अशोक यादव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा पीड़ित परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
KDL News | नवादा















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें