KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

नवादा डीडीसी नीलिमा साहू को दी गई भावभीनी विदाई, नव पदस्थापित शंभू शरण पाण्डेय का हुआ स्वागत

 नवादा डीडीसी नीलिमा साहू को दी गई भावभीनी विदाई, नव पदस्थापित शंभू शरण पाण्डेय का हुआ स्वागत

नवादा। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के नेतृत्व में सोमवार को डीआरडीए सभागार, नवादा में उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त शंभू शरण पाण्डेय का भी स्वागत किया गया।

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने नीलिमा साहू को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नीलिमा साहू अपने कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध, कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारी रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया।

उन्होंने कहा कि नीलिमा साहू की कार्यशैली में अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती रही। उनके प्रयासों से जिले में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिली।

समारोह में मौजूद पदाधिकारियों ने भी नीलिमा साहू के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं के अनुश्रवण और जनहित में किए गए प्रयासों को याद किया। पदाधिकारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए उनके व्यवहार और कार्यकुशलता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने नीलिमा साहू के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, नव पदस्थापित डीडीसी शंभू शरण पाण्डेय का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 KDL News | Nawada


टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)